वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी के रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी के रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।।

रामनगर- गुरुवार को पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश गहतोडी का रामनगर पहुंचने पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो उन पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी गई है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि लकड़ी और खनन के साथ ही जड़ी बूटियों के सहारे निगम को बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निगम को घाटे से उबारने के लिए सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी

वहीं निगम अध्यक्ष ने रामनगर में ईकोटूरिज्म सेंटर एवं वन विकास निगम का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Ad_RCHMCT