उत्तराखंड में आज शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को राज्य मे भारी बारिश का आरेंज व येल़ो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं कुमाओं के जनपदों के अधिकांश स्थानों में तथा शेष जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः

राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पे बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ बौछार के एक या दो दौर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में दौर तीव । भारी हो सकते है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT