अनियंत्रित वाहन की टक्कर से फैक्ट्री जा रही महिला की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉   स्पा सेंटरों में छापेमारी, 10 सेंटर और एक बार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार मिथलेश पटवार पत्नी छोटे लाल पटवार निवासी थाना राजेन्द्रपुर जिला अनूप पुर मध्य प्रदेश यहां ग्राम रायपुर में एक फैक्ट्री में कार्यरत थी। बताया जाता है कि आज प्रातः वह ड्यूटी जा रही थी कि तभी भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत देहरादून रोड में अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वैग दिखाने की चाह में युवक ने किया खतनाक कदम, गांव में फैली दहशत

जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल रूड़की भेज दिया है।

Ad_RCHMCT