बरसाती नहर में पड़ा मिला युवक का शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बरसाती नहर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जानकारी के अनुसार आस-पास के लोगों को सोमवार की दोपहर बरसाती नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान विवेक कुमार (40) निवासी दमुवाढूंगा के रूप में की गई है। बहरहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नहर में गिरने से युवक की मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT