राजकीय महाविद्यालय मासी में अभिभावक- शिक्षक संघ का गठन,नंदकिशोर बने अभिभावक संघ अध्यक्ष।।

ख़बर शेयर करें -

चौखुटिया (गणेश जोशी)-राजकीय महाविद्यालय मासी में हुई बैठक में अभिवावक शिक्षक संघ का गठन किया गया, बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित


महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक मे नंदकिशोर को संघ का अध्यक्ष, शांति देवी सचिव , लक्ष्मी देवी कोषाध्यक्ष, धनी राम, इंद्रा देवी, नीमा देवी, भगवत सिंह व महेंद्र सिंह को सदस्य चुना गया ।बैठक मे महाविद्यालय तक सी सी मार्ग बनाने , चार सोलर लाइट लगाने , छात्र सख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष, अध्यापको के लिए शौचालय की व्यवस्था आदि समस्याओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी


बैठक में अभिवावकों के अलावा डॉ संजीव कुमार , डॉ गौरव कुमार अग्रवाल, डॉ अनुराधा , डॉ भूपेंद्र , राकेश कुमार , पूरन राम, डी एस रजवार , मनोज कुमार , गीता तिवारी , सुनील कुमार , सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT