बनभूलपुुरा हिंसा में पुलिस ने गिरफ्तार किए 6 उपद्रवी, अवैध तमंचे बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 अवैध तमन्चा, 6 जिन्दा कारतूस व 2 खोखे बरामद हुए हैं। अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 41 शस्त्र धारकों के निरस्त शस्त्र थाने में जमा कराए गए हैं।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज पत्रकारों को यह जानकारी दी। बताया कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इस सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु०अ०सं०-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी वो पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में बेदखली पर रोक से किया इनकार

पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के पास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी। इन मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को दो अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

 इनमें शोएब पुत्र बब्बू खां नि० लाईन न०-08, बनभूलपुरा, भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि० वार्ड नं0-24, समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि० वार्ड न0-15. जवाहरनगर के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 3 कारतूस जिन्दा व 2 खोखे, जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि० ताज मस्जिद, बनभूलपुरा 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा, साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि० मलिक का बगीचा, बनमूलपुरा, उम्र-19 वर्ष, शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि० इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसेन्स धारकों के शस्त्र लाइसेन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।

Ad_RCHMCT