चैकिंग में पुलिस ने पिकप से पकड़ा 120 टिन लीसा, चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भवाली। पुलिस ने पिकप में लादकर लाए जा रहे भारी मात्रा में लीसे को बरामद कर लिया। इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली भवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सुरक्षा का सबक: लड़की सकुशल, आरोपी पर सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर ’सुयालबाडी के निकट ढुकाने तिराहे के पास रामगढ़- मुक्तेश्वर’ की ओर से आ रही ’पिकअप संख्या यूके 04 सीए 1866’ को रोककर चैक किया। इस दौरान उसमें 120 टिन अवैध लीसा’ बरामद कर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू

पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम हरेंद्र सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी पमराडी, मुक्तेश्वर बताया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

Ad_RCHMCT