चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर भारतीय जनता पार्टी ने फिर जताया 5 वी बार दीवान सिंह बिष्ट पर भरोसा।
आज 2022 का विधानसभा चुनाव का नामांकन करने पहुचे दीवान सिंह बिष्ट, आपको बता दे कि क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने राज्य गठन के बाद से अब तक भाजपा से विधानसभा के चारो चुनाव लड़े है।
हालांकि रामनगर के उपचुनाव में वो उम्मीदवार नही थे 2002 में चुनाव लड़ा जिसमे उन्हें हार मिली, दूसरा चुनाव उन्होंने 2007 में लड़ा जिसमे उन्हें विजय मिली, तीसरा चुनाव 2012 में लड़ा जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
चौथा चुनाव 2017 में लड़ा जिसमे उन्हें एक बार फिर विजय प्राप्त हुई अब फिर से पांचवी बार भाजपा हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वो कार्यकर्ताओ व जनता के सहयोग से चुनाव में है प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने जा रही है जिसमे रामनगर विधानसभा का भी सहयोग रहेगा ।




