रामनगर:-अज्ञात कारणों के चलते युवक ने किया विषैला पदार्थ का सेवन,मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- नगर के मौहल्ला ईदगाह के समीप रहने वाले एक युवक ने विषैला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

शनिवार की शाम रामनगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ला ईदगाह के समीप रहने वाले 22 वर्षीय शिबू नाम के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली उन्होंने बताया कि मृतक कॉर्बेट नेशनल पार्क में जिप्सी चलाने का कार्य करता था तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

वहीं म्रतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT