रामनगर की होनहार छात्रा प्रशस्ति करगेती महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

इसरो संस्थानों के भ्रमण से लौटने के बाद दिनांक १६ दिसंबर २०२५ को देहरादून स्थित लोक भवन में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह जी द्वारा मेधावी छात्रों का स्वागत और सम्मान किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

इस भव्य आयोजन में राज्य के प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ मेधावियों को सम्मानित किया गया जिसमें रामनगर की प्रतिभावान छात्रा प्रशस्ति करगेती पुत्री श्री तरुण करगेती और मीरा करगेती को महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित कर उनके उजजवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार


इस दौरान राज्यपाल महोदय का मेधावियों से संवाद , व्याख्यान और लोकभवन में जलपान आदि का भी आयोजन किया गया।


प्रशस्ति का यह सम्मान पूरे परिवार , अध्यापकों और रामनगर वासियों के लिए गर्व का विषय है।

Ad_RCHMCT