रामनगर:-पर्वतीय सभा की आम सभा संपन्न,4 संशोधनों पर सहमति

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

पर्वतीय सभा, लखनपुर रामनगर में आज पर्वतीय सभा के संविधान में संशोधन हेतु आम सभा की एक बैठक अध्यक्ष दिनेश जोशी की अध्यक्षता तथा चंद्रशेखर भट्ट एवं वाई0 पी0 देवरानी के संरक्षण में की गई।

जिसमें बहुमत के आधार पर 4 संशोधनों पर सहमति सभा द्वारा व्यक्ति की गई…
1-कार्यकारिणी के संरक्षक पद पर निर्वाचन हेतु10 वर्ष की कार्यकारिणी में रहने की अहर्ता अनिवार्य होगी।
2- संरक्षक के 2 पदों में से एक पद निवर्तमान अध्यक्ष हेतु आरक्षित होग।
3- उपाध्यक्ष के दोनों पदों हेतु कार्यकारिणी में 6 वर्ष रहने की अहर्ता अनिवार्य होगी।
4- कार्यकारिणी की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित होने वाले सदस्यों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण लिया जाएगा तथा पुनः इसकी पुनरावृत्ति होने पर सदस्यता समाप्त की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे बोर्ड एग्जाम में 4 लाख की डील! नकल पर्ची के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार

सभा को वन क्षेत्राधिकारी CTR द्वारा अतिक्रमण करने सम्बन्धी नोटिस दिया है, इस पर भी चर्चा हुई, पर्वतीय सभा का वर्तमान स्थल पर लगभग 40 वर्षो से कब्जा है। इस सम्बन्ध में स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट तथा स्थानीय सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी सभा के शिष्ट मंडल ने वार्ता की है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद-नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान किया विदा

दोनो ने इस कार्यवाही को रोकने का आश्वासन दिया है। परंतु यदि फिर भी कोई कार्यवाही होती है, सभा के 350 सदस्य जन आंदोलन भी करने को भी बाध्य हो सकते है।
आमसभा की बैठक का संचालन महामंत्री हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः संदिग्ध हालात में फंदे पर लटके मिले व्यापारी दंपत्ति के शव

आज की बैठक में निखिलेश उपाध्याय, के सी त्रिपाठी, शंभू दत्त तिवारी,प्रकाश पाण्डे, गबर सिंह बिष्ट, भावना भट्ट, सभासद विमला आर्या, भुवन डंगवाल, जितेंद्र बिष्ट, बालम सिंह बिष्ट,नवीन तिवारी, बी0 एस0 डंगवाल आदि अन्य आजीवन सदस्य मौजूद रहे

Ad_RCHMCT