रामनगर:-वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,उपखनिज का अवैध अभिवहन करते हुए 02 ट्रक (एक 14 टायरा, एक 10 टायरा) पकड़े

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग कुन्दन कुमार के दिशा-निर्देश में तथा वन क्षेत्राधिकारी, काशीपुर संजीव कुमार के नेतृत्व में काशीपुर रेंज की टीम द्वारा शुक्रवार को गश्त के दौरान घड़ियाल-अजीतपुर मोटर

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

मार्ग पर बिना वैध अभिवहन पास के उपखनिज का अवैध अभिवहन करते हुए 02 ट्रक (एक 14 टायरा, एक 10 टायरा) पकड़ कर हल्दुवा वन परिसर में खड़ा किया गया। सभी वाहनों को मय उपखनिज सीज किया गया है तथा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

वन विभाग की टीम में वन दरोगा बृजेश शर्मा, वन आरक्षी संदीप कुमार, दैनिक श्रमिक संतोष तथा वाहन चालक ओमकार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT