रामनगर-मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत पुत्रियों के विवाह,कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिवारजन को भरण-पोषण व उपचार हेतु 77 पात्र परिवारो को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सौंपे चेक।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – गुरुवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत पुत्रियों के विवाह, कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिवारजन को भरण-पोषण व उपचार हेतु 77 पात्र परिवारो को रु०- 7,45,000 (सात लाख पैतालीस हजार) की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। विधायक जी ने सभी उपस्थितजन को भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी ओर सभी पात्र परिवारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक निर्धन परिवारो के साथ खड़ी है,भविष्य में भी पात्र निर्धन परिवारो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, निर्मला रावत,भगीरथ लाल चौधरी, इन्दर रावत, नरेन्द्र शर्मा,मनमोहन बिष्ट, नीमा मठपाल, ममता गोश्वामी, हेम जोशी, चन्दन अधिकारी, अमर सैनी, कपिल रावत, घनश्याम शर्मा, आनंद रावत, चन्दनराम, इन्दर लाल, दानिश सिद्दीकी आदि भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण व राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन, रणवीर चौहान उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT