रामनगर-विधानसभा अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 25 पात्र परिवारो के बच्चो को शिक्षार्थ सहायता राशि के चेक विधायक दीवान सिंह ने किये वितरित।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – शनिवार विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने विधानसभा अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 25 पात्र निर्धन परिवारो के बच्चो को शिक्षार्थ सहायता राशि के चेक वितरित किये।विधायक ने चैक अपने कार्यालय से वितरित किए। चेक पाकर निर्धन परिवारो के बच्चो ने खुश होकर कहा कि हम अपने स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट व भाजपा सरकार का धन्यवाद करते है जिनके कारण हमें ये सहायता राशि के चेक प्राप्त हुऐ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान,किशोरी लाल, सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, महामंत्री बलदेव रावत,वीरेन्द्र पाल सिंह रावत, नीमा मठपाल, चन्दन अधिकारी, पर्वत लटवाल,मनमोहन बिष्ट, विनीत शर्मा,दानिश सिद्दीकी आदि भाजपा कार्यकर्ता व लाभार्थियों के परिवारजन उपस्थित रहे।।