रामनगर- शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने ‌युवती से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रामनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां युवक ने शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बना लिया। अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती है तो आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ad_RCHMCT