उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, कार हादसे में भाजपा नेता की गई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दुखद खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मौत हो गई। वह अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रुड़की-धनौरी मार्ग पर दो सड़कों के बीच उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 लाख के जेवरातों के साथ 3 शातिर 'सपेरे' चोर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

जानकारी के अनुसार अमित सैनी भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष थे। वह किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे और काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेतालघाट में SSP का वार्षिक निरीक्षण!शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को वाहन से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। साथ ही हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कल कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी, शेष जिलों में शुष्क मौसम।

पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस हादसे में अमित सैनी की मृत्यु हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT