मौसम अलर्ट- चढ़ते पारे के बीच आई ये अपडेट,  कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 24 मई तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 20 मई से लेकर 22 मई तक राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं झोकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

मौसम विभाग का कहना है कि टिहरी, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में 21 मई से लेकर 24 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि ऊधमसिंह नगर में 20 मई से 24 मई तक तथा नैनीताल तथा हरिद्वार जनपदों में 21 मई से लेकर 24 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इन दो दिनों में उपरोक्त जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाए चलने की संभावना है। जिसको लेकर लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उधर राज्य के मैदानी जिलों में अगले 3 दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में तापमान 40 से 41°C तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT