चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले, शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ में पूजा अर्चना के बाद 14 मई को रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली प्रस्थान करेगी।