STF और वन विभाग का बड़ा धमाका: उत्तराखंड में हाथी के दांतों की तस्करी का भंडाफोड़, ₹1.5 करोड़ की आइवरी बरामद!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ STF और वन विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। सितारगंज के बरकोली रेंज क्षेत्र में घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम धामी ने प्रदेश के टॉपर्स को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य विवरण:

  • बरामदगी: लगभग 7.82 किलोग्राम वजन के हाथी के दांत (Tusks)।
  • कीमत: अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में जब्त हाथी दांत की कीमत करीब ₹1.5 करोड़ आंकी गई है।
  • गिरफ्तारी: अभियुक्तों की पहचान शक्तिफार्म, सितारगंज निवासी मृत्युंजय हलदार और मानिक मोंडल के रूप में हुई है।
  • अन्य बरामदगी: मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का नैनीताल आगमन, कुमाऊं आयुक्त और एसएसपी ने किया भव्य स्वागत।

जांच जारी: STF अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT