Uttarakhand के भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित खैरना के पास रडार गन की जद में आए तेज रफ्तार वाहन, ओवर स्पीडिंग पर ताबड़तोड़ चालान

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर इंटरसेप्टर वाहन से स्पीड चेकिंग, 24 वाहन चालकों पर कार्यवाही

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित खैरना के पास रडार गन की जद में आए तेज रफ्तार वाहन, ओवर स्पीडिंग पर ताबड़तोड़ चालान

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा निरीक्षक यातायात भवाली हल्द्वानी एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिये गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

निर्देशों के क्रम में *यातायात नियमों का उल्लंघन* करने वाले एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में *श्री महेश चंद्र, निरीक्षक यातायात भवाली* द्वारा *भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित खैरना* के पास इंटरसेप्टर वाहन में लगे *ओवर स्पीड रडार गन* के माध्यम से सघन स्पीड चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

*ओवर स्पीड के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण -*

▪️ कार – 15

▪️ टैक्सी – 03

▪️ बस – 04

▪️ ट्रक – 02

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

*कुल चालानी कार्यवाही – 24*

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

*मीडिया सेल*

*जनपद नैनीताल*

Ad_RCHMCT