ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन

ख़बर शेयर करें -

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर व बनभूलपुरा पुलिस की नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

अवैध गांजा व स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशन में जनपद में अपराध एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/ लालकुआं एवं श्री सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर एवं कोतवाली बनभूलपुरा टीमों द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

▫️थाना रामनगर पुलिस कार्यवाई

प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाते हुए उजाला मैरिज हॉल ट्रक यूनियन के पास खाली प्लॉट से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 136/2026 धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी:
कादिर पुत्र सरदार खाँ , निवासी गूलरघट्टी, रामनगर (उम्र 28 वर्ष)

बरामदगी:
9.334 किलोग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम
▪️उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
▪️का0 महबूब आलम
▪️का0 गगन भण्डारी

▫️ कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को दानिश का बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 78/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी:
मो० हासिम पुत्र बरकत अली, निवासी उत्तर उजाला (उम्र 19 वर्ष)

बरामदगी:
9.87 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम :

▪️उ0नि0 जगवीर सिंह
▪️का0 दिलशाद अहमद
▪️का0 सुनील कुमार
▪️का0 सुच्चा सिंह

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

Ad_RCHMCT