ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।

ख़बर शेयर करें -



संस्थान का विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्राच्य शोध संस्थान की समीक्षा कर वैदिक गणित, वेद विज्ञान, उपनिषद दर्शन, खगोल, धातु विज्ञान व पर्यावरण शोध केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। कुंभ से पहले कार्य शुरू करने व पर्यटन विभाग को नोडल बनाने को कहा। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु को पाक्षिक समीक्षा की जिम्मेदारी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


भारतीय ज्ञान परंपरा
सीएम ने कहा राज्य ऋषि-ज्ञान की भूमि है। संस्थान में डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण, ई-लर्निंग, पुस्तकालय व संगोष्ठी केंद्र बनेंगे। श्रुति, दर्शन, आयुर्वेद, विज्ञान व कला केंद्र विकसित कर वैश्विक पहचान देंगे। आर्यभट्ट जैसे विद्वानों के योगदान को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


प्रतिभागी
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव धीरज गर्ब्याल, दीपक कुमार, आर. राजेश कुमार व रंजना राजगुरू उपस्थित। वर्चुअल में हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

Ad_RCHMCT