सीएम धामी ने 6 विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -



यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन व कोटद्वार विधानसभा की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समयबद्ध क्रियान्वयन व PERT चार्ट तैयार करने के आदेश दिए। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क व मानव-वन्यजीव संघर्ष समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


नई पहल
हर विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास। रघुनाथ, लक्ष्मण व सीता माता मंदिर धार्मिक सर्किट के रूप में भव्य विकास। पौड़ी में युवाओं के लिए मल्टीपरपज हॉल। केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'


समन्वय व निगरानी
विभागीय सचिव विधायकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। रोपवे व पार्किंग मुद्दों की अलग समीक्षा। सोलर पैनल अनिवार्य। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित विधायक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT