दिनांक 29.04.2026 को वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से मालधन अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते मे 02 स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 4 अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा उनकी जेब से ₹10,000 नकद और पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में
FIR संख्या 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने हेतु श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी के आधार पर *आज दिनांक 02.05.2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया।
बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध
धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष) निवासी: देवीपुर, मालधन चौड़, रामनगर
2. अनिल बिष्ट (22 वर्ष)
निवासी: मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा
(वर्तमान पता: वीर भूमि कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर)
3. प्रिंस कुमार (18 वर्ष)
निवासी: मालधन नं. 7, रामनगर
*बरामदगी-*
अभियुक्तों के कब्जे से:
● 03 अवैध तमंचे (315 बोर)
● घटना में प्रयुक्त स्कूटी
● 7200 रुपये
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी
3- कानि0 विनीत चौहान
4- कानि0 कविन्द्र सिंह
5- कानि0 प्रयाग कुमार
6- कानि0 मेघा चन्द्र
4 युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा जेब से ₹10,000 नकद और मोबाइल फोन लूट लिया गया।




