सस्ते गल्ले की दुकानों पर अचानक छापा! जांच में सामने आईं गड़बड़ियां, कई विक्रेताओं को नोटिस

ख़बर शेयर करें -

सस्ते गल्ले की दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का औचक निरीक्षण
सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर जिले के आठों विकास खंडों में चलाया गया अभियान

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देशानुसार शनिवार को नैनीताल जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल उत्तरकाशी सहित सभी जिलों में बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का अलर्ट।

निरीक्षण अभियान जिले के सभी आठों विकास खंडों में चलाया गया। इस दौरान गठित टीमों द्वारा माननीय क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) के साथ मिलकर दुकानों एवं गोदामों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लाभार्थियों को समय पर राशन वितरण आदि बिंदुओं की गहनता से जांच की गई। साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट, शिकायत पुस्तिका का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को नैनीताल पुलिस मुस्तैद।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में स्वच्छता का रिकॉर्ड: 7 दिन में 1000 किलो प्लास्टिक वेस्ट जमा किया

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अभियान में सभी खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विभिन्न क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे।

Ad_RCHMCT