मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर ब्रिडकुल को रेगुलेटरी बॉडी बनाने व जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -


रोपवे प्रगति समीक्षा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति जांची। ब्रिडकुल को नियामक प्राधिकरण बनाने व इसके रोल का ड्राफ्ट शीघ्र तैयार करने को कहा। जागेश्वर धाम योजना में रोपवे शामिल करने व प्राथमिकता तय करने हेतु प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में उपसमिति गठित।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


मसूरी व धाम रोपवे
मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल सड़क अड़चन 3 दिनों में निस्तारित करने के आदेश। केदारनाथ रोपवे का एग्रीमेंट व LoA जारी, लिडार सर्वे पूर्ण, तकनीकी सर्वे जारी। हेमकुंड साहिब का LoA जारी, भूमि सर्वेक्षण गतिमान।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


निर्देश
केदारनाथ में कुंड ब्रिज, बाईपास, पार्किंग व असुरक्षित स्थानों का सुधार तत्काल। सभी प्रोजेक्ट्स का PERT चार्ट तैयार कर कड़ाई से अनुपालन। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय सहित अधिकारी उपस्थित।

Ad_RCHMCT