दुखद-(उत्तराखंड) 31 दिसम्बर से लापता युवक का खाई मे मिला शव,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

जनपद अल्मोड़ा – खाई में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद

आज मंगलवार को पुलिस थाना अल्मोड़ा द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की धारानोला क्षेत्र में खाई में एक शव होने की सूचना है। चूंकि खाई काफी गहरी है अतः शव को बरामद करने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

उक्त सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति दिनाँक 31 दिसम्बर 2023 को रोज की तरह लाइट फिटिंग का कार्य करने गया था। वापसी में उक्त व्यक्ति घर नहीं पहुँचा। तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

SDRF टीम द्वारा  घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव तक पहुँच बनायी व स्ट्रेचर के माध्यम से शव को खाई से वेकल्पिक मार्ग से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

मृतक व्यक्ति का नाम :-  प्रकाश कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र श्री राजन राम।
निवासी :- बिरोडा, अल्मोड़ा।

Ad_RCHMCT