जनपद टिहरी: चंबा क्षेत्र में जलभराव से फंसे 25 लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चंबा क्षेत्र में कुछ घरों में पानी आने से लोग फंसे हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डाटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि लगभग 15 से 16 लोग सुरक्षित हैं। टीम ने आवश्यक राहत सामग्री रिवर क्रॉसिंग के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट ने 28 प्रस्ताव मंजूर किए, बजट में 10% की बढ़ोतरी

राहत कार्य के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इसके पश्चात टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए 25 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों के खातों में 145.93 करोड़ ट्रांसफर
Ad_RCHMCT