प्रेसर हॉर्न पर कड़ी कार्रवाई: नैनीताल पुलिस ने उतारे 47 हॉर्न और वसूला जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में पुलिस ने चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुकानों में लगी आग, सिलेंडर फटने से होटलों तक पहुंची, बड़ा नुकसान टला

अभियान के दौरान निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, महेश चंद्रा के नेतृत्व में पिछले दो दिनों में हल्द्वानी शहर में प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान किए गए। चालान से कुल ₹47,000 की राशि वसूल की गई। साथ ही, सभी वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त कर लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह आम जनता को परेशान करने वाला तथा कानून के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न का प्रयोग न करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।

Ad_RCHMCT