(रामनगर) पुलिस की सख्त चेतावनी – सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराने वाले भूमाफिया अब नहीं बचेंगे

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar

🚨 पुलिस की सख्त चेतावनी – सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराने वाले भूमाफिया अब नहीं बचेंगे

रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा गरीब व भोले-भाले लोगों को झांसा देकर, पैसों के लालच में फर्जी स्टांप व नकली दस्तावेज़ बनाकर बसाने की शिकायत सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी जिलों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश – जानें मौसम अपडेट

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षके रामनगर को तत्काल कड़े निर्देश जारी किए हैं—

सभी प्रभावित/पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी

सभी दस्तावेज़, स्टांप, रसीदें और संबंधित जानकारी एकत्र कर सत्यापन किया जाए।

ऐसे भूमिया जिन्होंने सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज बनाकर खुर्द बुर्द किया है ऐसे भूमाफियाओं की पहचान कर तुरंत कठोर कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस चौकी और अस्पताल में भी मची अफरा-तफरी

पुलिस का स्पष्ट संदेश:

सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले, फर्जी दस्तावेज़ बनाकर सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे तत्वों पर नियमानुसार कठोर धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Ad_RCHMCT