सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शिक्षक मंडल ने निकाला सांस्कृतिक जुलूस ………।।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-भारतीय समाज की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की  192वां जयंती पर रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा थियेटर प्रतिभागियों के साथ बाजार में  सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया।कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। सांस्कृतिक जुलूस एम पी इंटर कालेज से शुरू हुआ। जुलूस से पहले कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा सावित्रीबाई फुले भारत ने अपने समय में पुरातनपंथ, कट्टरपंथ व जातिवाद का जिस तरह से सामना किया उस लड़ाई को आज और भी मजबूती से जारी रखे जाने की जरूरत है।। जब सावित्रीबाई फुले और उनके पति ज्योतिबा फुले को घर से निकाल दिया गया तब उस्मान शेख और उनकी बहन फातिमा शेख ने फुले दंपत्ति को शरण दे ,वंचित समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने के उनके अभियान को गति प्रदान की।भारतीय समाज के विकास के लिए आज इसी चेतना को आगे बढ़ाने की जरूरत है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत प्रस्तुत किए गए।इस मौके पर धनंजय,नंदराम आर्य,प्रो गिरीश चंद्र पंत,अंतरिक्ष शर्मा,नंदिनी लावण्या,सुभाष गोला, हेम पांडे,हेमा जोशी,शबनम,सुजल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT