एक्सप्रेसवे पर लिखे विवादित शब्दों से बढ़ा तनाव, वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने प्रशासन और आम लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है। यह वीडियो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर आपत्तिजनक नारे लिखते नजर आ रहे हैं, जिनमें एक समुदाय विशेष को सड़क उपयोग से जोड़कर विवादित टिप्पणी की गई है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग देहरादून से संबंधित हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट ने 28 प्रस्ताव मंजूर किए, बजट में 10% की बढ़ोतरी

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में मौसम का ट्विस्ट: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी!

इस बीच, हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि टैक्स देने वालों को सड़क पर चलने का अधिकार है। बताया जा रहा है कि यह लेखन मोहंड क्षेत्र में बने एलिवेटेड हिस्से पर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT