इस इलाके में किशोरी से दुष्कर्म, जाते-जाते धमकी भी दे गया आरोपी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। यहां पड़ोसी दुकानदार ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर दो जून 2022 से एक 13 वर्ष की किशोरी रह रही है। उसे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी गुमशुम थी। कारण पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। अगले दिन फिर उससे बात की गई तो किशोरी ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के निर्देश पर रामनगर मे कच्ची शराब के विरूद्ध छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद, VIDEO

शाम करीब तीन बजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया। उसने उसे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह उस पर गलत निगाह डालने लगा। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए धमकी दे गया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला की आरोपी राशन की दुकान चलाता है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।