यहां अलकनंदा होटल के परिसर में खोदे जा रहे गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के अलकनंदा होटल के परिसर में खोदे जा रहे गड्ढे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है। दरअसल, होटल परिसर में एक मजदूर गड्ढा खोद रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

इसी दौरान अचानक गड्ढा खोदते समय मजदूर उसमें गिर गया और भरभरा कर खुदी गई मिट्टी भी उसके ऊपर से गिर गई। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि करीब 50 वर्षीय मजदूर अलकनंदा होटल परिसर में गड्ढा खोद रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। इस दौरान ऊपर से मिट्टी गिर गई। आसपास के लोगों ने मजदूर को मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला,

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूर का पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

Ad_RCHMCT