उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, इस दिन तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और ठंडक का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 20 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

वर्तमान में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो ठंड में इजाफा कर रही हैं। पहले से ही मौसम विभाग ने शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज सुबह से ही बदला हुआ मौसम देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में ठंड का अहसास करा रहा है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम साफ भी है। 16 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 19 और 20 फरवरी को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पूर्व CM खण्डूरी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक; कल बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

यह मौसम परिवर्तन उत्तराखंड के लिए एक खास दौर है, जिसमें ठंडी हवाएं और बर्फबारी के कारण पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए मौसम थोड़ा चुनौतीपूर्ण बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम छोर तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
Ad_RCHMCT