युवक ने व्यवसाई को दे डाली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोलर एर्नेजी व्यवसाई ने युवक पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पुलिस को सौंपी तहरीर में डी क्लास तल्ली हल्द्वानी निवासी सोलर एर्नेजी व्यवसाई पंकज जोशी ने कहा है कि मोहल्ले में ही रहने वाला निक्की सतवाल पुत्र राजेंद्र सतवाल आए दिन उसके साथ गाली गलौज करता रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

आरोप है कि वह उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT