हथियार लहरा कर पत्नी को दे डाली टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति पर धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर नेगी वृन्दा विहार, रामपुर रोड निवासी कविता राठौर ने कहा है कि उसका पति राजेंद्र सिंह राठौर उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। बीते दिवस भी वह बेवजह गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी पति धारदार हथियार लेकर आ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

पीड़िता का कहना है कि पति उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम करता रहता है। साथ ही घर से निकालने की धमकी देता है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति के साथ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT