कार व बाइकों में सवार होकर आए संदिग्धों ने घर में दी दस्तक, फैली दहशत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वाहनों पर सवार होकर आए कुछ संदिग्ध एक घर में घुस गए। इससे घर में मौजूद महिलाओं में दहशत फैल गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। संदिग्धों की गतिविधियां कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी नेहा डालाकोटी ने कहा है कि बीती 5 मई की रात करीब 11 बजे स्कार्पियो के साथ ही दो दुपहिया वाहनों में सवार होकर आए कुछ संदिग्ध लोग अचानक उसके घर में घुस गए। घटना के समय घर में किसी पुरूष के मौजूद न होने के चलते महिलाएं दहशत में आ गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर संदिग्ध लोग वहां से भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया। पीड़िता का कहना है कि उक्त संदिग्ध घर में किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की नियत से घुसे थे। इस घटना के बाद से पीड़िता के परिवार के साथ ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT