देहरादून-(मौसम अपडेट) राज्य के इन जिलों मे आज भी भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

WEATHER

देहरादून-उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में 4 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आगामी 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार तथा आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी जिलों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश – जानें मौसम अपडेट

वहीं 2 सितंबर को राज्य के देहरादून ,चंपावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना तथा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 3 और 4 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

वहीं शासन ने नदी नालों को पार करते समय भी सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT