देह व्यापार में संलिप्त इस महिला ने पुलिस से बचने के लिए अपनाया यह हथकंडा, गिररफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आशा से भावना बनी इनामी अभियुक्ता  को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह वर्षों से फरार चल रही थी और उस पर बीस हजार रूपये का ईनाम था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि मूलरूप से  मूल पता ग्राम मलसा खेङा थाना शीशगढ़, बहेड़ी निवासी आशा उर्फ भावना पत्नी अमरपाल उर्फ अम्बे के ‌खिलाफ  वर्ष 2008 में थाना काठगोदाम में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद यह महिला अपने किराये के मकान को छोड़कर रूद्रपुर से फरार हो गई और अपना नाम बदल कर भावना रख लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

इसके बाद उसने अमरपाल नामक व्यक्ति से शादी कर ली और अपने शीशगढ़, बरेली से भी भूमिगत होकर मोहल्ला बरसड़, हमीरपुर हिमांचल प्रदेश में चोरी छुपे रहने लगी। जहां उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड व पहचान पत्र आदि बनवा लिये। लेकिन पुलिस उसकी तलाश करती रही। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 20 हजार का ईनाम घोषित करवाया और कार्ययोजना  तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

सुरागरसी व पतारसी के आधार पता चला कि उक्त महिला हिमाचल प्रदेश चली गई है। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह महिला अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आ रही है। जिसे पुलिस की टीम द्वारा धर दबोचा। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। टीम में एसओ प्रमोद पाठक, एएसआई अरबिन्द सिं, कांस्टेबल अरबिन्दु कार्की, महिला कांस्टेबल भगवती रौतेला शामिल रहे।

Ad_RCHMCT