बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। एक दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के सामने आ रही है। यहां रक्षाबंधन पर पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह रौंद दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुखद हादसे में घर के इकलौते बेटे की मौत की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे का बड़ा ऐलान: होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, फेरे बढ़ाए गए

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र के भूड़ महोलिया गांव निवासी पंकज सिंह राणा पुत्र हरीश बाबू रक्षा बंधन पर्व पर बाइक से पत्नी के साथ अपने ससुराल दियां चांदपुर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी रुड़की के छात्र का शव 6 दिन बाद गंगनहर से बरामद

बताया गया है कि वापसी में जब वह बाइक पर सवार होकर अकेले घर की ओर वापस लौट रहा था, इसी दौरान सितारगंज मार्ग पर लोहिया पुल के पास उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग

जिससे पंकज बाईक समेत छिटककर काफी दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड दिया। बता दें कि मृतक पंकज अपने घर का इकलौता चिराग था। वह अपने पीछे पत्नी सपना देवी व पांच वर्षीय पुत्र राजनभ समेत माता-पिता और बहन कंचन को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Ad_RCHMCT