दुखद:-रामनगर में सड़क हादसे में हुई मासूम किशोर की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-विकास खण्ड के नेशनल हाईवे 309 पर स्थित सुंदरखाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पर्वतीय क्षेत्र को जा रही एक यात्री बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मासूम किशोर को अपनी चपेट में ले कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करने के साथ ही बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डरावना हादसा! पिकअप खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

ग्राम सुंदर खान निवासी गणेश सिंह का 7 वर्षीय पुत्र पीयूष ग्राम ढिकुली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है तथा गुरुवार की दोपहर में स्कूल से बस में सवार होकर घर की ओर आ रहा था इसी बीच जैसे ही उक्त छात्र अपनी बस से उतर कर घर को जाने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में गोलीकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

तभी पीछे से आ रही एक अन्य बस के चालक ने उसे अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना पर मौजूद परिजनों अन्य लोग घायल किशोर को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है वही खबर भेजे जाने तक ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जाम जारी रखा था।

Ad_RCHMCT