उत्तराखंड में सड़क हादसा: बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में एक बार फिर एक दर्दनाक घटना हुई है। तोताघाटी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर सीमेंट लादकर जा रहे ट्रक पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नए दोस्त ने पैसों के लिए की बेरहम हत्या

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से छोटे-बड़े कई पत्थर और एक विशाल बोल्डर ट्रक पर गिरे। मुख्य बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर गिरा। पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त एसओपी

हादसे के कारण नेशनल हाईवे लगभग चार घंटे तक बंद रहा। राहत दल ने मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक का शव निकालकर पुलिस के हवाले किया। मृतक की पहचान मुरारी लाल (55), निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई। शव को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया और परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई। तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।

Ad_RCHMCT