हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय छात्रा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से पास की दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले दो टैक्सी चालक—20 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय प्रदीप—उसे मिले। आरोप है कि दोनों ने छात्रा को घुमाने का झांसा दिया और अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों आरोपी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना: खनन कारोबारी की गोली लगने से मौत

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को हैड़ाखान रोड की ओर ले गए। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ या शराब पिलाई गई, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। रात करीब साढ़े दस बजे परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  बाढ़ सुरक्षा और सिंचाई सुधार के लिए उत्तराखंड ने केंद्र से मांगी बड़ी मदद 

पुलिस ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। खोजबीन के दौरान छात्रा हैड़ाखान मार्ग पर खड़ी एक कार में अचेत अवस्था में मिली। दोनों आरोपी भी उसी कार में मौजूद थे। पुलिस ने मौके से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉   एडवेंचर धमाका! सीएम ने किया नयार वैली फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Ad_RCHMCT