हल्द्वानी के इस इलाके में मिला अज्ञात शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इसे लेकर कयासबाजी का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय अनुशासन का जैकपॉट: उत्तराखंड की झोली में 350 करोड़

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT