यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या हो गई। सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला। पुलिस ने सीओ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोने की आभूषणों में छल, उत्तराखंड में नकली ज्वैलरी का बड़ा खुलासा

डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में सीओ मलखान सिंह का मकान है। श्री सिंह इस वक्त मुरादाबाद में तैनात हैं। उन्होंने अपनी पत्नी बबीता (55) को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नाश काटी हुई थी।

Ad_RCHMCT