उपनल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इतने लाख का मिलेगा दुर्घटना बीमा!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) में कार्यरत सभी उपनल कर्मियों को अब ₹50 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। यह सुविधा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और उपनल के बीच हुए एक विशेष अनुबंध के तहत प्रदान की जा रही है।

पीएनबी और उपनल के बीच यह अनुबंध पिछले वर्ष सितंबर में हुआ था। इसके अनुसार, पीएनबी में वेतन खाता खुलवाने पर कर्मचारियों को एक वित्तीय वर्ष में वेतन के आधार पर 40 से 100 चेक लीफ की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। इसके साथ ही 2 से 5 आरटीजीएस, एनईएफटी या डिमांड ड्राफ्ट भी सालभर में बिना किसी शुल्क के बनाए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

इसके अलावा, मकान, वाहन या पर्सनल लोन लेने पर बैंक प्रोसेसिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि बोनांजा ऑफर के तहत 100 प्रतिशत तक की छूट भी संभव है।

पीएनबी में खाता खुलने के बाद कर्मचारियों को हर माह नियमित वेतन मिलेगा। हालांकि, यदि किसी कर्मचारी को दो माह से अधिक की अवधि में वेतन भुगतान किया गया तो तीसरे माह से वह दुर्घटना बीमा सहित अन्य लाभों से वंचित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के दौरान हिंसाः मारपीट और गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

पूर्व सैनिक जो उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे हैं, उन्हें पीएनबी में अपना पेंशन खाता ट्रांसफर कराने पर ‘रक्षक प्लस योजना’ के तहत पेंशन बीमा और अन्य अनुमन्य लाभ दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उपनल के अनुरोध पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं बेहतर रूप में उपलब्ध होंगी। अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. आरजे मलिक ने इस विषय में सभी मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक, अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT