युवती हत्याकांड पर अपडेट- दरोगा की बेटी की हुई हत्या, आरोपी ने की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून के रायवाला थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। मृतका युवती देहरादून कोतवाली में तैनात दरोगा की पुत्री बताई जा रही है। उसकी हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या करने वाले युवक ने हत्या के बाद स्वयं भी चीला नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंः अधूरी इमारत के अंदर मिला नेपाली मजदूर का कंकाल

जानकारी के अनुसार आरती रविवार की शाम ऋषिकेश स्थित अपने परिवार वालों को एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। आज सुबह छिद्दरवाला तीन पानी फ्लावर पुलिया के नीचे आरती का खून से सना शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

 मृतक युवती की पहचान आरती डबराल के रूप में हुई है, जबकि हत्या कर खुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त शैलेंद्र भट्ट के रूप में की गई हैं। आरती के पिता शिव प्रसाद डबराल कोतवाली देहरादून में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। उनका परिवार ऋषिकेश में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरती की हत्या करने के बाद की हत्या करने के बाद हत्यारोपी शैलेंद्र भट्ट ने अपने दोस्त को बताया कि उसके हाथ से मर्डर हो गया है और अब वह खुद भी चीला नहर में आत्महत्या करने जा रहा है। हालांकि उसका शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

Ad_RCHMCT