नौकरी में रखने के बाद युवती को झांसी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब मुकरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून से युवती को नौकरी में रखने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि वर्तमान में पीड़िता ढाई महीने की गर्भवती है। आके बाद आरोपी शादी से मुकर गया और गर्भपात का दबाव बनाया। 28 वर्षीय युवती की तहरीर पर शनिवार शाम को रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। बताया कि उसने आशीष अरोड़ा निवासी जीटीएम द कैपिटल सोसाइटीके रायपुर थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में बीते 19 अगस्त को नौकरी शुरू की। नौकरी के कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक होने वाला है। उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने आरोपी के शादी करने की बात अपने परिजनों को बता दी। कुछ समय बाद पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। दोनों में विवाद भी होने लगे। पीड़िता ने आरोपी के यहां नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह नौकरी पर जाने लगी। 

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

हाल में पीड़िता को पता लगा कि वह ढाई महीने की गर्भवती है। उसने आरोपी से शादी करने को कहा। तब उसने गाली गलौच करते हुए गर्भपात का दबाव बनाया। एसओ कुंदन राम ने बताया कि आरोपी मूलरूप से हरियाणा का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT