वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति रामनगर(पंजी.) की कार्यकारिणी का निर्वाचन,अध्यक्ष शम्भूदत्त तिवारी तो सचिव पी. सी.जोशी बने

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति रामनगर(पंजी.) की कार्यकारिणी का निर्वाचन
(अध्यक्ष शम्भूदत्त तिवारी व सचिव पी. सी. जोशी बने)

पर्वतीय सभा लखनपुर के सभागार में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति (पंजीकृत )की आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

आमसभा में चुनाव अधिकारी दीप चंद्र पांडेय जी के निर्देशन में शंभूदत्त तिवारी अध्यक्ष व प्रेमचंद जोशी सचिव पद पर निर्वाचित घोषित हुए, कोषाध्यक्ष श्री निखिलेश उपाध्याय सहित कार्यकारिणी के सभी सोलह पदाधिकारी/ सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

सभा में पूर्व अध्यक्ष एस. डी. उपाध्याय व पूर्व कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा जी को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए चंद्रशेखर छिम्वाल व गबर सिंह बिष्ट द्वारा पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

आमसभा में मदन राम आर्य,बचे सिंह डंगवाल , गोपालदत्तरिखाड़ी,
चंद्रशेखर फुलारा,अशोक कुमार खुल्बे,लालता प्रसाद श्रीवास्तव, केदारदत्त कोठारी, जमुना दत्त बुधोड़ी,दिनेश चंद्र जोशी,हरगोविंद मासीवाल, जगदीश लोहनी, विनोद सुंदरियाल,विमला देवी(पूर्व सभासद) सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा शिरकत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शम्भूदत्त तिवारी द्वारा सभी से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व समाज हित में कार्य करते रहने का आव्हान करते हुए सभा विसर्जन की घोषणा की गई।

Ad_RCHMCT